Home / NATIONAL NEWS / News / वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल, चिराग पासवान के साथ दिल्ली में भव्य कार्यक्रम

वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल, चिराग पासवान के साथ दिल्ली में भव्य कार्यक्रम

वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल
Spread the love

चिराग पासवान की मौजूदगी में वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल, तुगलकाबाद में भव्य कार्यक्रम

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल हो गए। यह कार्यक्रम वरिष्ठ नेता बीरेंद्र बिधूड़ी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी और जनता के उत्साह ने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंच से विकास, क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया और कार्यक्रम में लगातार तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

कांग्रेस छोड़कर,वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण यह रहा कि वीरेंद्र बिधूड़ी ने कांग्रेस छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का दामन थाम लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

आपको बता दें कि वीरेंद्र बिधूड़ी ने पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर तुगलकाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और पार्टी राजधानी में अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अब वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल होना दिल्ली की राजनीति में एक नया समीकरण पैदा कर सकता है

चिराग पासवान ने जनता से किया सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंच से संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि राजनीति का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास होना चाहिए।

उन्होंने स्थानीय लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और युवाओं से भी बातचीत की। चिराग पासवान ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।

विकास और जन समस्याओं पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने तुगलकाबाद और आसपास के क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। सड़कों, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

वीरेंद्र बिधूड़ी ने कहा कि राजनीति में आने का उनका मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई पार्टी के साथ मिलकर वे क्षेत्र के विकास के लिए और बेहतर काम कर पाएंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक

इस भव्य कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना दिया। पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रमों का मिश्रण देखने को मिला, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में आए लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक और राजनीतिक संवाद को मजबूत करने का काम करते हैं।

वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल होने के बाद,दिल्ली की राजनीति में नया समीकरण

वीरेंद्र बिधूड़ी का कांग्रेस छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल होना दिल्ली की राजनीति में एक नई चर्चा का विषय बन गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि LJP के साथ मिलकर वे क्षेत्र में किस तरह की राजनीतिक रणनीति अपनाते हैं और जनता के बीच अपनी पकड़ को कैसे मजबूत करते हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में इसका असर तुगलकाबाद समेत दिल्ली के अन्य इलाकों की राजनीति पर भी पड़ सकता है। आपको बता दें कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल होना भी रहा। वीरेंद्र भिधूड़ी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर तुगलकाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

हालांकि उस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा और पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया था, जिससे वह शून्य पर सिमट गई।

अब वीरेंद्र भिधूड़ी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर एलजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नई पार्टी में शामिल होने के बाद वे किस तरह से जनसेवा करते हैं और क्षेत्र की राजनीति में अपनी भूमिका कैसे निभाते है वीरेंद्र बिधूड़ी LJP में शामिल होने के बाद,दिल्ली की राजनीति में नया समीकरण बदलता दिखेगा। https://pib.gov.in

दिल्ली की राजनीति से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://gaonseshehartak.com/delhi-news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X