Home / राज्य / बिहार में 8 सीटों पर वोटिंग, ग्रेजुएट सीट पर मतदान धीमा तो शिक्षक सीट पर तेज रफ्तार, मोकामा में अनंत-नीरज समर्थक भिड़े

बिहार में 8 सीटों पर वोटिंग, ग्रेजुएट सीट पर मतदान धीमा तो शिक्षक सीट पर तेज रफ्तार, मोकामा में अनंत-नीरज समर्थक भिड़े

Spread the love

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। चुनाव में कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के दौरान मोकामा में अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सियासी टक्कर

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच टकराव के चलते चर्चा में है। अनंत सिंह ने चुनाव को लेकर कहा कि यह रसगुल्ले वाला चुनाव नहीं है। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि जनता ही मालिक है। मोकामा में दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। फिलहाल इस घटना को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

शिक्षक सीट पर तेज, स्नातक में धीमी वोटिंग

मतदान के रुझान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत तेजी देखी जा रही है, जबकि स्नातक सीटों पर मतदान की रफ्तार कम बताई जा रही है। शाम 4 बजे तक मतदान होना है। इस चुनाव में कुल 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

आफाक अहमद पर FIR, अशोक चौधरी का बयान चर्चा में

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी आफाक अहमद के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, मतदान के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने चुनावी नतीजों को लेकर कहा कि कई बार लगता है कि जीत रहे हैं, लेकिन अंत में मामला गड़बड़ा जाता है। उनके इस बयान ने चुनावी चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अब सभी की नजरें मतदान के अंतिम आंकड़ों और नतीजों पर टिकी हैं।

Tagged: