Home / BOLLYWOOD / Border 2: ‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च पर भर आईं सनी देओल की आंखें, जीप में बैठकर इवेंट में टीम ने ली एंट्री

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च पर भर आईं सनी देओल की आंखें, जीप में बैठकर इवेंट में टीम ने ली एंट्री

Spread the love

प्रतिभा सिंह 16/12/25

Sunny Deol Remembers Dharmendra At Border 2 Teaser Launch: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर मंगलवार को रिलीज हुआ। इस मौके पर सनी देओल अपने पिता को याद कर भावुक हो गए।दिवंगत अभिनेता और पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल पहली बार मंगलवार को किसी सार्वजनिक इवेंट में नजर आए। सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च पर पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू नजर आए। पिता को खोने के दर्द के बीच सनी पाजी अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट को निभाते हुए नजर आए।

सनी देओल हो गए भावुक
इस इवेंट पर जैसे ही सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ का एक डायलॉग बोलना शुरू किया, तो उनका गला रूंध गया। वो भावुक हो गए और आंखों में आंसू भर आए। वहां मौजूद सभी लोगों और मीडिया ने सनी देओल का हौसला बढ़ाया। इवेंट के दौरान सनी ने फिल्म से अपने किरदार के लुक में एंट्री की।जीप में बैठकर टीम ने ली एंट्री
बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च के मौके पर पूरी स्टारकास्ट अनोखे ढंग में एंट्री लेते हुए नजर आई। जीप चलाते हुए इवेंट में आए। साथ में वरुण धवन और अहान शेट्टी भी थे, जो फिल्म में अहम रोल में हैं। पूरी टीम के लिए यहां सेटअप किया गया था। जहां जीप से उतरने के बाद टीम ने हाथों में बंदूकें पकड़कर भी पोज दिए। इस दौरान जब स्टेज पर सनी देओल और वरुण धवन के साथ अहान शेट्टी भी पहुंचे तो उन्होंने सनी पाजी के पैर छुएकाफी समय से बीमार थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सांस लेने में परेशानी बढ़ने पर उन्हें 10 नवंबर 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर ले जाया गया, जहां परिवार और मेडिकल टीम की निगरानी में उनका उपचार चलता रहा। उनकी तबीयत में कुछ सुधार भी देखा गया, लेकिन 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X