Home / BOLLYWOOD / Box Office Report: ‘धुरंधर’ के आगे कितना कमा पाई ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ की भी ऐसी रही शुरुआत

Box Office Report: ‘धुरंधर’ के आगे कितना कमा पाई ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ की भी ऐसी रही शुरुआत

Spread the love

प्रतिभा सिंह 13/12/25

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के सामने अब ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और ‘अखंडा 2’ जैसी नई रिलीज फिल्मों की चुनौती है। जानिए शुक्रवार को कैसा रहा इन सभी फिल्मों का हालबॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, इस शुक्रवार ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ और ‘शोले: द फाइनल कट’ जैसी नई रिलीज हुई हैं। जानिए इन नई रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत? साथ ही नई रिलीज फिल्मों के बाद ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर रहा क्या हाल…किस किसको प्यार करूं 2
कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापस आए हैं। इस बार वो लेकर आए हैं फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’। फिल्म की अब पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने अपने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। बेशक ये शुरुआत धीमी है, लेकिन ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म के सामने इतना कलेक्शन भी बुरा नहीं कहा जाएगा।

अखंडा 2

नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ टलने के बाद अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का बड़ा इंतजार था। ऐसे में पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की है। इससे पहले गुरुवार को पेड प्रिव्यू में भी फिल्म ने 8 करोड़ रुए का कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म का अब कुल कलेक्शन 30 करोड़ रुपए हो गया है।

शोले: द फाइनल कट

‘शोले’ के 50 साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने शोले का फाइनल कट रिलीज किया है। इसमें वो सभी सीन देखने को मिलेंगे, जो अब तक शोले में नहीं थे। फिल्म को धर्मेंद्र के लिए भी एक ट्रिब्यूट माना जा रहा है। फिलहाल ‘शोले: द फाइनल कट’ ने पहले दिन 30 लाख रुपए जुटाए हैं।

धुरंधर

नई रिलीज फिल्मों के बावजूद ‘धुरंधर’ के कलेक्शन पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिखा है। ‘धुरंधर’ ने शुक्रवार को अपने 8वें दिन भी 32 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन आठ दिनों में 239.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

तेरे इश्क में

‘धुरंधर’ और तमाम नई रिलीज फिल्मों के बीच धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ अभी भी बनी हुई है। फिल्म ने 15वें दिन शुक्रवार को भी 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 15 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 109.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X