Home / BOLLYWOOD / दे दे प्यार दे 2’ से लेकर ‘कांथा’ तक, 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में; देखें लिस्ट

दे दे प्यार दे 2’ से लेकर ‘कांथा’ तक, 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में; देखें लिस्ट

Spread the love

प्रतिभा ठाकुर 14/11/2025

फिल्मों के दीवानों के लिए 14 नवंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। देखें लिस्ट। 14 नवंबर 2025 का दिन सिनेप्रेमियों के लिए बहुत ही शानदार साबित होने वाला है। इस दिन थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस कड़ी में ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘कांथा’ से लेकर ‘द रनिंग मैन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में 14 नवंबर को पर्दे पर आने जा रही हैं और इनमें क्या खास है।दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में 14 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे’ की सीक्वल है। इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन, गौतमी कपूर और मीजान जाफरी जैसे नए चेहरे नजर आएंगे।

कांथा
साउथ अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ की कल यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में 1950 का दशक दिखाया गया। जुनूनी फिल्ममेकर अय्या अपने बेटे (दुलकर सलमान) को बचपन से हीरो बनाने की तैयारी करता है। लेकिन आगे चलकर इस वजह से पिता और बेटे के रिश्ते में दूरी आती है, टकराव बढ़ता है। इस फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा समुथिरकानी मुख्य भूमिका में हैंकाल त्रिघोरी
नितिन वैद्य द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ भी 14 नवंबर को रिलीज होगी। इस हॉरर फिल्म में अरबाज खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म भूत-प्रेत और जादू-टोने जैसी चीजों को दिखाती है। फिल्म में राजेश शर्मा, मुग्धा गोडसे और अन्य कलाकार भी होंगे।

रनिंग मैन
एडगर राइट के निर्देशन में बनी हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द रनिंग मैन’ भी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में ग्लेन पॉवेल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।दाउद
तमिल फिल्म ‘दाउद’ भी 14 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दथो राधारवी, लिंगा, साई धीना, अभिषेक, जयकुमार और शरा अहम रोल में हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

लव ओटीपी
अभिनेता से निर्देशक बने अनीश तेजेश्वर अपनी दूसरी फिल्म ‘लव ओटीपी’ के साथ निर्देशन में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनीश तेजेश्वर, जाह्नविका कलाकेरी और राजीव कनकला भी मौजूद हैं। यह फिल्म तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X