Home / BOLLYWOOD / दिल्ली HC ने ‘धुरंधर’ की रिलीज पर रोक लगाने से किया इंकार, सर्टिफिकेट देने से पहले CBFC को दिया यह निर्देश

दिल्ली HC ने ‘धुरंधर’ की रिलीज पर रोक लगाने से किया इंकार, सर्टिफिकेट देने से पहले CBFC को दिया यह निर्देश

Spread the love

प्रतिभा सिंह 1/12/25

रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म रिलीज से पहले विवादों में आ गई थी। हालांकि अब इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की काफी चर्चा है। फैंस रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की अदाकारी वाली का इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। रिलीज से पहले यह फिल्म विवादों में आ गई। दिवंगत मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब इस पर नया अपडेट सामने आया है।
मेजर मोहित शर्मा के परिवार का इल्जाम
अशोक चक्र और सेना पदक विजेता मेजर शर्मा इंडियन आर्मी के 1 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) से जुड़े थे। 21 मार्च 2009 को जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा में वह एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। शर्मा के माता-पिता ने अपनी याचिका में कहा था कि यह फिल्म अफसर की जिंदगी, अंडरकवर मिशन और शहादत से काफी मिलती-जुलती है। उनका दावा था कि मेकर्स ने उनकी असली जिंदगी के कई हिस्सों को दिखाने से पहले इंडियन आर्मी या परिवार से इजाजत नहीं ली थी।निर्माताओं के वकील की दलील
आज याचिका पर सुनवाई के दौरान निर्माताओं की तरफ से पेश हुए एडवोकेट सौरभ किरपाल ने फिल्म और मेजर शर्मा की जिंदगी के बीच किसी भी तरह के कनेक्शन से इनकार किया। उन्होंने याचिका को ‘गलतफहमी’ बताया। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की तरफ से पेश सीजीएससी आशीष दीक्षित ने पुष्टि की कि फिल्म को फिक्शनल माना गया है।दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई। उसने CBFC को अपने सर्टिफिकेशन प्रोसेस में तेजी लाने और मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता की आपत्तियों पर ध्यान से विचार करने का निर्देश दिया। इस तरह से अदालत ने याचिका पर सुनवाई पूरी की।

मोहित शर्मा के परिवार के वकील का बयान
इस मामले में मेजर मोहित शर्मा के परिवार के वकील रूपेंशु प्रताप सिंह कहते हैं, ‘हाईकोर्ट ने CBFC को पिटीशनर के उठाए गए सभी पॉइंट्स पर विचार करने का निर्देश दिया है। उसके बाद, वे सर्टिफिकेशन के मुद्दे पर विचार करेंगे। यह अभी भी जारी नहीं हुआ है, इसलिए CBFC पिटीशनर या स्वर्गीय मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता के उठाए गए सभी पॉइंट्स पर विचार करे।’धुरंधर’ के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह भारतीय खुफिया एजेंसियों की तरफ से किए गए गुप्त ऑपरेशन से प्रेरित बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X