प्रतिभा सिंह 18/12/25
प्रेडिक्टेबल लगी कहानी, Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer: रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर आखिर आज रिलीज हो गया है। यहां देखें ट्रेलर…कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर अंतत: आज रिलीज हो गया है। फिल्म की रिलीज से सिर्फ एक हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। यहां देखिए कैसा है ट्रेलर और इसमें क्या है खासट्रेलर में कुछ भी नया नहीं ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के साथ होती है, जिसमें वो कहते हैं कि बीते कल और आने वाले भविष्य की छोड़कर सिर्फ वर्तमान में जीना चाहिए। जो मौजूदा वक्त में आपके पास है, उस पल का आनंद लो। इसके बाद ट्रेलर में अनन्या पांडे की एंट्री होती है, जो फिल्म में एक लेखक बनी हैं। 3 मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में कुछ भी नया देखने को नहीं मिलता है। कार्तिक आर्यन लड़की को इंप्रेस करने के लिए क्रीपी पंच लाइन मारते हैं।

ट्रेलर में विदेशों की अच्छी-अच्छी लोकेशन जरूर भाती हैं। बाकी सबकुछ आपको पहले की फिल्मों में देखा हुआ लगेगा।टिपिकल रॉम-कॉम फिल्मों की याद दिलाता है ट्रेलर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर आपको एक टिपिकल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों की याद दिलाता है। जिसमें पहले हीरो-हीरोइन मिलते हैं, उनमें नोक-झोंक होती है। हीरोइन पहले हीरो से चिढ़ती है। दोनों परिस्थितियों वश साथ में ही रहते और फिर हिरोइन हीरो के प्यार में पड़ जाती है। दोनों के बीच रोमांस होता है और अंत में दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है और फिर आता है सैड सॉन्ग। उसके बाद फिल्म का सदियों से चला रहा आ रहा एक हैप्पी एंडिंग मूमेंट। ट्रेलर देखकर फिल्म आपको ये ही फील देती है। ट्रेलर में ये सब आपको देखने को मिलेगा।बाकी कास्ट की भी दिखी झलक ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट की भी झलक दिखती है। जिसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता प्रमुख रूप से नजर आते हैं। हालांकि, उन्हें ट्रेलर में ज्यादा स्पेस नहीं मिला है। कार्तिक आर्यन अपने चिर-परिचित अंदाज में ही दिखे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इस बार भी वो भूल भुलैया 2-3, शहजादा और लुका छुपी वाले अंदाज में ही पंच लाइन मारते और हंसते नजर आएंगे। जबकि अनन्या को देखकर भी कुछ अलग नहीं लगता।25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया है। इससे पहले फिल्म के गाने रिलीज हुए थे, जिन्हें पसंद भी किया जा रहा है। अब देखना है कि क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है।










