नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2025
वर्षा चमोली
दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने आज दिल्ली सचिवालय में ‘छठ पूजा 2025’ की तैयारियों पर उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विधायक श्री चंदन कुमार चौधरी, वन एवं पर्यावरण विभाग के सचिव, कला-संस्कृति विभाग की सचिव, MCD, DDA, राजस्व विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, जिलाधिकारी और I&FC विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। चर्चा में विभागीय समन्वय, व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
मंत्री श्री मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में 1,000 से अधिक स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाएगा, जो अब तक का सबसे व्यापक आयोजन होगा। कई वर्षों बाद यमुना घाटों पर विशेष पूजा हो रही है, जिससे श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रमुख स्थानों में द्वारका, हाथी घाट, पीतमपुरा और सोनिया विहार पर भव्य आयोजन होंगे। सभी घाटों पर पूर्वांचल की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
सांस्कृतिक झलक और सजावट के दमदार प्लान
- कला-संस्कृति विभाग द्वारा 200+ स्थानों पर कलाकार लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
- घाटों पर भव्य स्वागत द्वार, छठी मैय्या व सूर्य भगवान की प्रतिमाएं, आकर्षक लाइटिंग से सजावट होगी।
- कुछ जगहों पर ‘मॉडल छठ घाट’ बनाए जा रहे, जो सजावट व सुविधाओं का आदर्श उदाहरण पेश करेंगे।
- यमुना बोट क्लब की नौकाओं पर लाइव कलाकारियां, जो भक्तों को अनोखा सांस्कृतिक अनुभूति देंगी।
सुविधाओं के लिए सिंगल विंडो और सुरक्षा कवच - घाट तैयारियों के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू, NOC-अनुमति आसान (कांवड़, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा की तर्ज पर)।
- प्रत्येक MCD जोन में नोडल अधिकारी तैनात, सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे।
- स्वच्छता पर फोकस: मोबाइल टॉयलेट वैन, एम्बुलेंस, नाश्ता-पेयजल की व्यवस्था।
- सुरक्षा: I&FC विभाग बैरिकेडिंग-सुरक्षा संभालेगा; फायर डिपार्टमेंट, NDMC, MCD मानक सुनिश्चित करेंगे।
मंत्री श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और उत्सवमय वातावरण मिले। यह आयोजन पूर्वांचलवासियों की आस्था को मजबूत करते हुए दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता को नई ऊंचाई देगा!






