बिहार की सियासत में हलचल: Nitish Kumar का राज्यसभा रुख, नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज
दिल्ली, 06 March 2026
वर्षा चमोली
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
GSST/ डेस्क: बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके इस कदम के बाद अब राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में मुख्यमंत्री पद किसी भाजपा नेता को मिल सकता है। इसको लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। संभावित उम्मीदवारों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी , मंत्री दिलीप कुमार जैसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय और वरिष्ठ विधायक संजीव चौरासिया का नाम चर्चा में है।
गुरुवार को एनडीए के उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार, नितिन नबीन, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाह सहित अन्य उम्मीदवार विधानसभा परिसर पहुंचे और अपना पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों से बिहार की जनता ने उन पर भरोसा बनाए रखा है और उसी विश्वास के बल पर उन्होंने राज्य की सेवा करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि बिहार आज विकास और सम्मान के नए दौर की ओर बढ़ रहा है, जिसका श्रेय राज्य की जनता को जाता है।
देखिए ये बात समझना होगा Nitish Kumar उस दौर के नेताओं में शामिल रहे हैं जिन्होंने बिहार में समाजवादी राजनीति को मजबूत आधार दिया और उसे नई दिशा दी। लेकिन मुख्यमंत्री पद से हटते ही Janata Dal (United) के सामने एक नई राजनीतिक चुनौती खड़ी हो सकती है। ऐसे हालात में पार्टी की भूमिका राज्य की राजनीति में कमजोर पड़ने और Bharatiya Janata Party की सहयोगी के रूप में सीमित होने की संभावना जताई जा रही है।
बहरहाल, अब राज्य की राजनीति में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है और आने वाले दिनों में बिहार की सत्ता का समीकरण किस दिशा में जाता है।









