प्रतिभा ठाकुर/3/11/2025

नरेंद्र मोदी ने सहरसा के बाद कटिहार में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कटिहार के लोगों से एनडीए को वोट देने की अपील की और ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ के नारे भी लगाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की जनता राजनीति की पारखी है। जो कहा जाता है बिहार की जनता, उससे आगे की बात समझ जाती है। आप राजद और कांग्रेस के पोस्टरों को देखिए। जो वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे, जो बिहार में जंगलराज लाए। उनकी तस्वीरें पोस्टरों से गायब हैं। अगर कहीं हैं तो पोस्टरों के कोने में छोटी तस्वीर है। यह दूरबीन से भी नहीं दिखती है। जो उनके लिए इतने बड़े नेता थे, जिनके परिवार के सारे लोग चुनाव के मैदान में उन्हें ही गायब कर दिया। यह छिपा- तेजस्वी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने पिता की नाम बोलने और छपवाने में शर्म क्यों आ रही है। वह कौन सा पाप है, जिसको राजद वालों को बिहार के नौजवानों को छिपाना पड़ रहा है। इन लोगों के पोस्टरों में कांग्रेस लगभग गायब है। राजद ने कांग्रेस को कट्टा दिखाकर मुख्यमंत्री का उम्मीदवार भी घोषित करवा दिया। अब कांग्रेस को उसकी हैसियत भी दिखाई जा रही है।






