Home / News / ऐश्वर्या ने छुए पीएम मोदी के पैर, सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में बोलीं- मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा

ऐश्वर्या ने छुए पीएम मोदी के पैर, सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में बोलीं- मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा

Spread the love

प्रतिभा सिंह ठाकुर 19/11/2025

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ, इसमें राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक की हस्तियां मौजूद दिखीं। इस खास अवसर पर ऐश्वर्या राय ने सत्य साईं बाबा की सीख को याद किया।आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय शामिल हुईं। कार्यक्रम में बाेलते हुए ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही सत्य साईं बाबा के बताए रास्ते पर चलने की बात कही। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इसी कार्यक्रम के मंच पर पीएम मोदी के पैर छुए। प्रधानमंत्री ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

स्वामी जी के उपदेशों को याद किया
कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय बच्चन कहती हैं, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस खास अवसर पर हमारे साथ हैं, मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनकी प्रेरणादायक बातें सुनने के लिए उत्साहित हूं। मोदी जी की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह में हमें श्री सत्य साईं बाबा के उपदेशों की याद दिलाती है। स्वामी जी ने कहा था कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है। स्वामी जी हमेशा एक सार्थक, उद्देश्यपूर्ण और आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए कहते थे। उन्होंने अनुशासन, समर्पण, भक्ति, दृढ़ संकल्प और विवेक जैसी पांच बातों को महत्व देने की बात कही थी।’ कार्यक्रम में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं ऐश्वर्या
इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने सादगी भरे लिबास को लेकर भी चर्चा में रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में एक स्थान पर फूल रखते हुए देखा गया। वह कई महिलाओं से घिरी नजर आईं। वह सत्य साईं बाबा से जुड़े इस कार्यक्रम में काफी प्रसन्न दिख रही थीं।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने दो साल पहले एक साउथ इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने अब तक कोई प्रोजेक्ट नहीं किया है। लेकिन वह इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। यहां भी वह अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहीं।विश्वकप से पहले सत्य साईं बाबा ने सचिन को दी थी किताब, मास्टर ब्लास्टर ने सुनाया किस्सासत्य साईं बाबा सचिन तेंदुलकर के अध्यात्मिक गुरु हैं और मास्टर ब्लास्टर उनसे काफी प्रभावित रहे हैं। सचिन के किट बैग में सत्य साईं बाबा की तस्वीर रहती थी और कई बार वह पुट्टपर्थी जा चुके हैं।मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर ने पुट्टपर्थी में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह 2011 वनडे विश्व कप से पहले साईं बाबा ने उन्हें किताब भेजी थी जिसके बाद उन्हें पता चल गया था कि ये वैश्विक टूर्नामेंट टीम के लिए काफी विशेष होने वाला है। इस कार्यक्रम के सचिन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अलावा अन्य कई विशिष्ट लोग शामिल हुए।


सचिन के अध्यात्मिक गुरु हैं सत्य साईं बाबा
सत्य साईं बाबा सचिन तेंदुलकर के अध्यात्मिक गुरु हैं और मास्टर ब्लास्टर उनसे काफी प्रभावित रहे हैं। सचिन के किट बैग में सत्य साईं बाबा की तस्वीर रहती थी और कई बार वह पुट्टपर्थी जा चुके हैं।

शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए सचिन ने कहा, मुझे याद है कि 2011 में कई विश्व कप खेलने के बाद मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा। हम बंगलूरू में एक शिविर थे और मेरे पास एक फोन आया कि बाबा ने आपके लिए किताब भेजी है। इससे मेरे चेहरे पर हंसी आ गई थी। मुझे पता चल गया था कि यह विश्व कप हमारे लिए विशेष होने वाला है। इसने मेरा मनोबल बढ़ाया और आंतरिक्त शक्ति दी। इसके बाद वह किताब निरंतर मेरी साथी बनी रही। सचिन बोले- बाबा के आशीर्वाद से संभव हुआ विश्व कप का सपना
सचिन ने कहा, हम सभी को पता है कि इसके बाद क्या हुआ, जब भारत ने मुंबई में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पूरा देश इसका जश्न मना रहा था और ये मेरे क्रिकेट करियर का स्वर्णिम पल था। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने करियर में ऐसा अनुभव किया था जहां पूरा देश एक साथ जश्न मना रहा हो। यह केवल हमारे शुभचिंतकों और हमारे गुरुओं के आशीर्वाद और सबसे ऊपर बाबा के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया था।

पीएम मोदी से सचिन ने की मुलाकात
पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह के दौरान सचिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया और उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक चर्चा भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X