नई दिल्ली, 29 जनवरी 2026।
दिल्ली मेट्रो फेज़ V(A) कॉरिडोर को स्वीकृति मिलने के साथ केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।
वर्तमान में केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन येलो लाइन और वायलेट लाइन के बीच एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशन है। फेज़ V(A) के अंतर्गत अब यह स्टेशन येलो लाइन, वायलेट लाइन और मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन (सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर – आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ) से जुड़ जाएगा।
इस परियोजना के पूरा होने से केंद्रीय विस्टा क्षेत्र के सभी कर्तव्य भवनों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे प्रतिदिन लगभग 60 हजार सरकारी कर्मचारी और करीब 2 लाख आगंतुक सीधे मेट्रो सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो प्रशासन के अनुसार, इस योजना से निजी वाहनों का उपयोग कम होगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। साथ ही यात्रियों के समय की बचत होगी और आवागमन पहले से अधिक सुविधाजनक बनेगा।
फेज़ 4 के पूर्ण होने के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या 43 हो जाएगी, जबकि फेज़ V(A) के साथ यह संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन यात्रियों को एक ही स्थान पर तीन मेट्रो लाइनों के बीच आसान और तेज़ परिवर्तन की सुविधा प्रदान करते हैं।क्र.सं
ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन
स्टेशन के बीच इंटरचेंज
फेज़ 5(A) में प्रस्तावित
1.केंद्रीय सचिवालय
येलो लाइन
(समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम)
वायलेट लाइन
(कश्मीरी गेट- राजा नाहर सिंह , बल्लभगढ़ )
मैजेंटा लाइन
सेंट्रल विस्टा कॉरिडॉर- आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ
फेज़ 4 में प्रस्तावित
1.आज़ादपुर
i) येलो लाइन
(समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम)
(ii) पिंक लाइन
(मजलिस पार्क -मौज पुर / शिव विहार -मजलिस पार्क )
(iii) मैजेंटा लाइन
(जनकपुरी वेस्ट – आर.के. आश्रम मार्ग )
2.नई दिल्ली
(i) येलो लाइन
(समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम)
(ii) एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन
(नई दिल्ली – यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25)
(iii) मैजेंटा लाइन
(इंद्रलोक – इंद्रप्रस्थसेक्शन)
3.लाजपत नगर
वायलेट लाइन
(कश्मीरी गेट- राजा नाहर सिंह , बल्लभगढ़ )
पिंक लाइन
(मजलिस पार्क -मौज पुर / शिव विहार -मजलिस पार्क )
गोल्डन लाइन
(लाजपत नगर -साकेत जी ब्लॉक )
4.इंद्रलोक
(i) रेड लाइन
(शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) – रिठाला)
(ii) ग्रीन लाइन
(इंद्रलोक – ब्रिगेडियर होशियार सिंह)
(iii) मैजेंटा लाइन
(इंद्रलोक – इंद्रप्रस्थ सेक्शन)
वर्तमान में संचालित
1.कश्मीरी गेट
(वर्तमान में)
(i) येलो लाइन
(समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम)
(ii) वायलेट लाइन
(कश्मीरी गेट – राजा नाहर सिंह, बल्लभगढ़)
(iii) रेड लाइन
(शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) – रिठाला)वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में 29 इंटरचेंज स्टेशन हैं। फेज़ 4 के पूर्ण होने के पश्चात यह संख्या बढ़कर 43 हो जाएगी। फेज़ V(A) के साथ कुल इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या 46 हो जाएगी।
अनुज दयाल
प्रधान अधिशासी निदेशक
कॉर्पोरेट संचार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन









