बिहार चुनाव 2025 एग्जिट पोल: एनडीए को बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा – जन सुराज का असर सीमित

POLITICAL NEWS
Spread the love

नई दिल्ली/डेस्क
वर्षा चमोली/ 2025 November 12

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) एक बार फिर सत्ता में लौट सकता है। जबकि तेजस्वी यादव की अगुवाई वाला महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है।

लगभग सभी सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को साफ बढ़त दी है। अनुमान है कि एनडीए को 130 से 209 सीटों के बीच सफलता मिल सकती है।
वहीं महागठबंधन को 70 से 102 सीटों के बीच सीमित बताया जा रहा है।
243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।

जन सुराज पार्टी की अगर बात करे तो प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह तीसरा मोर्चा बन सकती है, लेकिन शुरुआती एग्जिट पोल उसके लिए अच्छे संकेत नहीं दिखा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे 0 से 5 सीटें तक मिलने की संभावना है।

इस बार बिहार में लोगों ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया।
कुल मतदान 66.91 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो राज्य का अब तक का सबसे अधिक मतदान है।
• पहले चरण में मतदान: 65.08%
• दूसरे चरण में मतदान: 68.67%

चुनाव आयोग के अनुसार, दोनों चरणों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

सीट बंटवारे पर एक नज़र

एनडीए का गठजोड़:
• जनता दल (यू) – 101 सीटें
• भाजपा – 101 सीटें
• लोजपा (रामविलास) – 29 सीटें
• हम (सेक्युलर) – 6 सीटें
• आरएलएम – 6 सीटें

महागठबंधन का बंटवारा:
• राजद – 143 सीटें
• कांग्रेस – 61 सीटें
• माकपा – 4 सीटें
• भाकपा – 9 सीटें
• भाकपा (माले) – 20 सीटें
• वीआईपी – 15 सीटें

वोटों की गिनती 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने सभी 38 जिलों में सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए हैं।
अब देखना होगा कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे या तेजस्वी यादव सत्ता संभालेंगे।

एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन असली तस्वीर 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *