प्रतिभा ठाकुर 14/11/2025

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है। जानिए राजद, कांग्रेस और लोजपा रामविलास के खाते में कितनी सीटें आई हैं? शाम 4 बजे तक एनडीए 209 सीटों पर आगे
शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 209, महागठबंधन 29, एआईएमआईएम 6 और अन्य 1 सीट पर आगे हैं। महागठबंधन का बुरा हश्र, ओवैसी की पार्टी को सफलता
साढ़े तीन बजे तक की मतगणना के मुताबिक एनडीए 209 सीटों पर आगे है। महागठबंधन के बुरे हश्र का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें शामिल सभी दलों को केवल 29 सीटों पर बढ़त मिली है। एआईएमआईएम जैसे क्षेत्रीय दल भी अपना विस्तार कर रहे हैं। ओवैसी के दल से ताल ठोकने वाले प्रत्याशी छह सीटों पर आगे हैं।भाजपा मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे और वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैंराघोपुर सीट पर करीब पांच हजार वोटों से पीछे चल रहे तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव 11/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 4829 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दो बजे तक भाजपा 90 सीटों पर आगेदोपहर 2 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 90, जदयू 80, राजद 29, लोजपा रामविलास 20, कांग्रेस 5, एआईएमआईएम 5, हम 5 सीटों पर आगे है। बिहार तो झांकी है, आगे बंगाल बाकी है’
बिहार के मंत्री और गया टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, ‘बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है। अगला पड़ाव भाजपा का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे। बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगला चढ़ाई हम बंगाल में करेंगे और वहां पर हम ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे। वहां पर जो जंगलराज आ गया है और वहां की जनता को जंगलराज से मुक्त कराकर राम राज लाने का काम करेंगे।’एआईएमआईएम ने कांग्रेस को पछाड़ा
एआईएमआईएम के उम्मीदवार पांच सीटों जोकीहाट, ठाकुरगंज, कोचाधामन, अमौर, बइसी सीटों पर आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस एआईएमआईएम से भी पीछे है और सिर्फ चार सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। अभी स्थिति बदल सकती है’- राजद सांसद का बयान
राजद सांसद मनोज झा ने कहा, ‘वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है। वोटों की गिनती बेहद धीमी है। यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलतेएनडीए 199 सीटों पर आगे
बिहार में एक बार फिर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी पर जनता ने भरोसा जताया है। रुझानों में एनडीए गठबंधन 199 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 38 सीटों पर आगे चल रहादोपहर 1 बजे तक भाजपा 90 सीटों पर आगे
दोपहर 1 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 90 सीटों पर, जदयू 81, राजद 28, लोजपा रामविलास 20, कांग्रेस 5 और एआईएमआईएम 5 सीटों पर आगे






