Home / POLITICAL NEWS / Congress: ‘प्रधानमंत्री ने शांति बिल जबरन क्यों पास कराया,

Congress: ‘प्रधानमंत्री ने शांति बिल जबरन क्यों पास कराया,

Spread the love

प्रतिभा सिंह 20/12/25

सरकार पर कांग्रेस का निशाना, परमाणु ऊर्जा को लेकर शीतकालीन सत्र में पारित कराए गए शांति बिल को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि परमाणु विधेयक SHANTI बिल को संसद में सिर्फ इसलिए जबरन पारित कराया गया ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक समय के अच्छे दोस्त के साथ शांति बहाल कर सकें। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया। जयराम रमेश ने कहा कि शांति बिल ‘सिविल लायबिलिटी फॉर न्यूक्लियर डैमेज एक्ट’ के मुख्य प्रावधानों को खत्म करता है और यह एक चिंता का विषय है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट 2026 में भी इसे लेकर चिंता जताई गई है।

कांग्रेस ने अमेरिकी एक्ट का किया जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी-अभी अमेरिकी वित्तीय वर्ष 2026 के लिए नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे लेकर जयराम रमेश ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा, ‘यह एक्ट 3,100 पन्नों का है। पेज 1,912 पर न्यूक्लियर लायबिलिटी नियमों पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच संयुक्त मूल्यांकन का जिक्र है। अब हमें पक्का पता चल गया है कि प्रधानमंत्री ने इस हफ्ते की शुरुआत में संसद में शांति बिल को जल्दबाजी में पास कराया, जिसने सिविल लायबिलिटी फॉर न्यूक्लियर डैमेज एक्ट, 2010 के मुख्य प्रावधानों को खत्म कर दिया।’ कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में अमेरिकी एक्ट की एक कॉपी लगाते हुए कहा, ‘यह उनके एक समय के अच्छे दोस्त के साथ शांति बहाल करने के लिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X