Home / POLITICAL NEWS / Congress: देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने किया एलान

Congress: देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने किया एलान

Spread the love

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीबों और मजदूरों पर सीधा हमला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को खत्म करने के खिलाफ देशभर में अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच जनवरी से पूरे देश में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खरगे की इस अपील का समर्थन किया है।

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद खरगे ने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी और सरकार के फैसले का विरोध करेगी। खरगे ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं है, बल्कि यह संविधान की ओर से दिया गया काम करने का अधिकार है। इसे कमजोर या खत्म करना गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है।उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा को खत्म करने के फैसले से लोग नाराज हैं और सरकार को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। खरगे के अनुसार, कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। ,, 27/12/25 प्रतिभा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X