Home / POLITICAL NEWS / दिल्ली की जहरीली हवा को लेकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, पीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल

दिल्ली की जहरीली हवा को लेकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, पीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल

Spread the love

प्रतिभा 28/11/25

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में हवा की खराब गुणवत्ता को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पर सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी जारी है, लेकिन आम लोग पहले से ज्यादा परेशान हैं।राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा इतनी खराब हो चुकी है कि यह अब स्वास्थ्य संकट बन गई है। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर संसद में तुरंत विस्तृत चर्चा की मांग करते हुए कहा कि सरकार को सख्त और लागू होने वाला एक्शन प्लान लाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बच्चे और बुजुर्ग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, तब सरकार चुप क्यों है और कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा।कुछ महिलाओं से मिले राहुल, साझा किया वीडियो
राहुल गांधी ने कुछ माताओं से अपने घर पर मुलाकात की और उनकी चिंता को एक वीडियो के जरिए साझा किया। उन्होंने कहा, ‘हर मां यही कहती है, उसका बच्चा जहरीली हवा में सांस ले रहा है। वे थक चुकी हैं, डरी हुई हैं और नाराज हैं।’बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं- राहुल गांधी
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में पूछा, ‘मोदी जी, भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं। आप चुप कैसे रह सकते हैं? आपकी सरकार कोई तत्परता, कोई योजना या कोई जवाबदेही क्यों नहीं दिखाती?’ राहुल गांधी ने कहा कि भारत के बच्चों को साफ हवा चाहिए, बहाने नहीं।

दिल्ली की हवा की स्थिति
पिछले 15 दिनों से दिल्ली की हवा बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार आने वाले हफ्ते में भी राहत मिलने की उम्मीद कम है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी
डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि अस्थमा मरीज, दिल के मरीज, धूम्रपान करने वाले, बच्चे और बुजुर्ग खास तौर पर सावधान रहें, क्योंकि प्रदूषित हवा फेफड़ों की क्षमता कम करती है, सूजन पैदा करती है और पुरानी बीमारियों को बढ़ा सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, अब नियमित स्वास्थ्य जांच और सांस से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग जरूरी होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X