Home / POLITICAL NEWS / Delhi MCD Byelection Result: नतीजों में बड़ा उलटफेर…

Delhi MCD Byelection Result: नतीजों में बड़ा उलटफेर…

Spread the love

प्रतिभा सिंह 3/12/25

भाजपा को झटका, आप का कब्जा बरकरार, कांग्रेस को भी फायदादिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के नतीजों से भाजपा को झटका लगा है। 12 सीटों के आए नतीजों में भाजपा ने कुल सात सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को दो सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, आम आदमी पार्टी का कब्जा बरकरार रहा। कांग्रेस भी फायदे में रही।दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में सभी 12 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने कुल सात सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर जीती है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक शोएब इकबाल वाली पार्टी ने कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी एक सीट पर भाजपा को हराया है।

आम आदमी पार्टी अपनी लाज बचाने में कामयाब रही, वह पहले की तरह तीन सीट जीत पाई। हालांकि उसकी सीटों में परिवर्तन हुआ है, जबकि कांग्रेस ने खाता खोलकर सबको चौंका दिया। मटिया महल के कद्दावर नेता शोएब इकबाल ने आम आदमी पार्टी से बगावत करके अपने उम्मीदवार को जिताने में कामयाबी हासिल की।

एमसीडी उपचुनाव के परिणाम
एमसीडी उपचुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भाजपा 12 में से केवल सात सीट ही जीत पाई, जबकि पहले पार्टी के पास पहले नौ सीट थीं। आम आदमी पार्टी को न नुकसान हुआ है न ही फायदा हुआ है।
आप के पास पहले तीन सीटें थीं, उपचुनाव में भी तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने उपचुनाव में खाता खोलकर सबको चौंका दिया है। आम आदमी पार्टी ने नारायण सीट भाजपा से छीनी है, यहां से वर्तमान विधायक उमंग बजाज 2022 में पार्षद बने थे। आप की राजन अरोड़ा ने भाजपा के उम्मीदवार चंद्रकांता को हराया है। इन दोनों के जो बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। राजन मात्र 148 वोट से जीतीं।
आप के अनिल ने जीते
मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी के अनिल ने जीत दर्ज की है, उन्होंने भाजपा के जयपाल को हराया है। दोनों के बीच 1577 वोट का अंतर रहा। मुंडका से 2022 में निर्दलीय गजेंद्र दलाल चुनाव जीते थे मगर वह भाजपा में शामिल हो गए थे और अब मुंडका से वह भाजपा के विधायक हैं। इस तरह यह सीट आम आदमी पार्टी ने भाजपा से छीनी है।
भाजपा की रोहिणी की हार
दक्षिणपुरी सीट से आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। रामस्वरूप कनौजिया ने भाजपा की रोहिणी को हराया है। दोनों के बीच 2262 वोट का अंतर है। दक्षिणपुरी सीट पहले भी आम आदमी पार्टी के पास थी।शालीमार सीट पर भाजपा बरकरार
शालीमार बाग सीट से भाजपा जीती है। इस सीट पर अनीता जैन चुनाव लड़ रही थीं, उन्होंने आप की बबीता राणा को हराया है। 10, 101 वोटों का अंतर है। 2022 में शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता चुनाव जीती थीं।

भाजपा ने आप से छीनी चांदनी चौक सीट
चांदनी चौक सीट पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता ने आप के हर्ष शर्मा को हराया है। इन दोनों के बीच 1182 वोटों का अंतर रहा। 2022 के आम चुनाव में चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्ण दीप सिंह साहनी चुनाव जीते थे वह फिलहाल चांदनी चौक के विधायक हैं इस तरह भाजपा ने यह सीट आम आदमी पार्टी से छीन ली है।
भाजपा की मनीषा देवी ने आप की राजबाला को हराया
द्वारका सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस सीट से भाजपा ने मनीषा देवी को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी ने राजबाला पर भरोसा जताया था, लेकिन राजबाला को हार का सामना करना पड़ा। द्वारका की जनता ने मनीषा देवी को चुना है। दोनों के जो बीच 9100 का अंतर रहा।

भाजपा उम्मीदवार सरला चौधरी विनोद नगर से जीतीं
विनोद नगर से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा उम्मीदवार सरला चौधरी को टिकट दिया गया था, इन्होंने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार गीता रावत को हराया है। इन दोनों के बीच 1769 वोट का अंतर रहा।

अशोक विहार सीट पर खिला कमल
अशोक विहार सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। बीना असीजा ने आम आदमी पार्टी की सीमा गोयल को हराया है। इन दोनों के बीच पहले कांटे की टक्कर चल रही थी, पहले यहां पर सीमा गोयल आगे चल रही थीं लेकिन कुछ ही पल में खेल बदल गया। भाजपा की बीना असीजा 405 वोटों से जीती हैं। यह सीट पहले भी भाजपा के पास थी तब भी कांटे के मुकाबले में वह 500 से भी कम मार्जिन से जीती थी।

ग्रेटर कैलाश में भाजपा ने आप को हराया
ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यह सीट पहले भी भाजपा के पास ही थी। आम आदमी पार्टी की अहसाना गुप्ता को हराया है। दोनों के बीच का वोटो का अंतर 4065 रहा।

भाजपा की रेखा रानी ने आप की नीतू को दी मात
ढिचाऊ कला सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा उम्मीदवार रेखा रानी ने आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट नीतू को हराया है। इन दोनों के बीच का 5637 वोट का अंतर रहा।

कांग्रेस का खुला खाता
संगम विहार सीट जीतकर कांग्रेस का खाता खुला। कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने भाजपा उम्मीदवार शुभ रंजीत गौतम को हराया है। इन दोनों के बीच का वोटों का अंतर 3628 रहा। यह सीट भाजपा के पास थी, यहां से संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन चौधरी 2022 में पार्षद चुने गए थे।

शोएब इकबाल की पार्टी ने जीती एक सीट
आप से नाराज होकर पार्टी छोड़ने वाले शोएब इकबाल की पार्टी ने भी जीत दर्ज की है। शोएब इकबाल की मटिया महल इलाके में बादशाहत कायम है। चांदनी महल से मोहम्मद इमरान जीते हैं, उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुदस्सिर उस्मान को हराया है। इन दोनों के बीच का वोटों का अंतर 4692 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X