Home / POLITICAL NEWS / टप्पू और पप्पू अप्पू एनडीए गठबंधन के तीन बंदर योगी का राहुल तेजस्वी और अखिलेश पर तन्जा

टप्पू और पप्पू अप्पू एनडीए गठबंधन के तीन बंदर योगी का राहुल तेजस्वी और अखिलेश पर तन्जा

Spread the love

प्रतिभा ठाकुर/3/11/2025

बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दरभंगा पहुंचे यहां केवटी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया इस दौरान योगी ने कांग्रेस और रजत के साथ सभा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला,,,,,,,,,उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इनका पार्टनर एक उत्तरप्रदेश में है। ये राम के घोर विरोधी हैं। जो राम का विरोधी होगा, वह हमारा भी विरोधी होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा किया। सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दिया। दूसरी तरफ राम मंदिर की रथ यात्रा को रोकने का काम राजद ने किया और समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलाकर अयोध्या को लहूलुहान किया।

INDI गठबंधन के तीन बंदर: योगी
योगी ने जनता से कहा कि आपने गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा। गांधीजी ने उनको उपदेश दिया था कि बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो और बुरा मत देखो। अब महागठबंधन में तीन बंदर आ गए, जो पप्पू, टप्पू और अप्पू के नाम पर है। पप्पू अच्छा बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इसी लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी कहीं जाते हैं भारत के खिलाफ बोलते हैं। ये तीन बंदरों की जोड़ी बिहार खानदारी माफियाओं को गले लगाकर बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी RJD और कांग्रेस सत्ता में आते हैं तो बिहार जलने लगता है। हम अपने बॉर्डर वाले शहरों से घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने आर्टिकल 370 हटाने के बाद J&K से पाकिस्तानी तत्वों को हटाया था।

डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ दे रही है। राजद की सरकार के दौरान गरीब का राशन हड़प लिया जाता था। विकास की योजनाओं से गरीब को वंचित कर दिया जाता था। आज 8 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अंत में उन्होंने बंटेगें तो कटेंगे का नारा दिया। उन्होंने कहा कि एक रहेंगे हैं नेक रहेंगे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X