रुड़की, 15 जनवरी
GSST डेस्क
रुड़की जिला कार्यालय में “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM-G)” जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। प्रदेश महामंत्री भाजपा, उत्तराखंड श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज जी मुख्य वक्ता के रूप में कार्यशाला में उपस्थित रहीं।
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों, आजीविका सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने की उपलब्धि की विस्तार से जानकारी दी और कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे और हर नागरिक आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूर्ण होगा जब ग्रामीण समाज को रोजगार, आजीविका एवं स्वावलंबन के ठोस अवसर प्राप्त होंगे। और सरकार इस प्रकार के जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन को योजनाओं से जोड़ने का अवसर प्रदान कर रही है|


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश गिरी, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी रुड़की श्री आदित्य चौहान ज, जिला अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, माननीय विधायक रुड़की श्री प्रदीप बत्रा, जिला सह-प्रभारी श्री रविन्द्र कटारिया एवं कार्यक्रम संयोजक श्री संजय अरोड़ा सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनसमूह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त करना रहा।









