प्रतिभा सिंह 11/1/26
वहीं विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. उन्होंने वनडे मैच खेलने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. कोहली अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले 5वे खिलाड़ी बनभारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर सिर चढ़कर बोलने लगा है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है और पहला मुकाबला वडोदरा के खूबसूरत स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जहां एक तरफ युवा जोश देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ अनुभवी खिलाड़ियों का जलवा भी कायम है. मैच की शुरुआत टॉस के साथ हुई, जिसे भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने जीता. गिल ने टॉस जीतने के बाद बिना किसी देरी के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन मैच शुरू होते ही सबसे बड़ी खबर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर आई. कोहली ने मैदान पर कदम रखते ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.कप्तान गिल की रणनीति
इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान युवा शुभमन गिल के हाथों में है. वडोदरा की पिच और परिस्थितियों को देखते हुए गिल ने पहले फील्डिंग करना सही समझा. उनका मानना है कि बाद में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सकता है. इसके अलावा टीम संयोजन पर भी काफी ध्यान दिया गया है. श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज जैसे मैच विनर खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है. सिराज की रफ्तार और अय्यर की सूझबूझ टीम के लिए काफी अहम साबित होने वाली है. फैंस को उम्मीद है कि ये बदलाव टीम को जीत दिलाने में कामयाब होंगे.
विराट कोहली ने दादा को पछाड़ा
विराट कोहली जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में फील्डिंग करने के लिए मैदान पर उतरे, तो यह उनके करियर का एक ऐतिहासिक पल बन गया. यह मैच खेलते ही वह भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. कोहली ने इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. गांगुली ने अपने करियर में भारत के लिए कुल 308 वनडे मैच खेले थे. वहीं, आज का मैच विराट कोहली का 309वां वनडे मैच है. अब कोहली की नजरें उन दिग्गजों पर हैं जो इस लिस्ट में उनसे आगे हैं.न्यूजीलैंड की टीम विराट कोहली को काफी रास आती है. कीवी टीम के खिलाफ उनका पुराना रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है. इस सीरीज में उनके पास एक और बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अभी विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और भारत के वीरेंद्र सहवाग संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं. इन तीनों ही दिग्गजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए









