
प्रतिभा 30/11/25 भारत को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल आउट; रोहित शर्मा क्रीज परआज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया की नजरें सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने पर हैं।भारत को पहला झटका
नांद्रे बर्गर ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया है।भारत की बल्लेबाजी शुरू
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायवाल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, टोनी डि जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायेन, नांद्रे बर्गर, ओटनिल बार्टमैन।दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने भी कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करने का फैसला ही लेते। केएल ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे, जबकि रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे।रांची में चलता है
विराट का बल्ला रांची के जेएससीए स्टेडियम में विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने यहां खेले पांच वनडे मुकाबलों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 384 रन बनाए हैं, जिसमें 139 रन की नाबाद पारी भी शामिल है। इसी स्टेडियम से रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेनतीजा रहे मुकाबले से वनडे में नियमित ओपनर के रूप में शुरुआत की थी। इस स्टेडियम में भारत ने छह वनडे खेले हैं, जिनमें उसे तीन में जीत मिली है, तो दो में हार और एक बेनतीजा रहा है। भारत ने नौ अक्तूबर 2022 को इस स्टेडियम में अपना अंतिम वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था, जिसमें सात विकेट से जीत दर्ज की थी।दक्षिण अफ्रीका ने 10 साल से भारत में नहीं जीती वनडे सीरीज
दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में अंतिम बार भारत में पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीती थी। वहीं तीन-तीन मैचों की पिछली दो सीरीज भारत ने 2-1, 2-1 से जीतीं, जिनमें एक 2022 में भारत में और एक 2023 में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर। मेहमान टीम के पास कैगिसो रबादा और एनरिच नोर्त्जे नहीं हैं, लेकिन तेम्बा बावुमा की अगुआई में मेहमान टीम के पास ऑलराउंडर मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज कड़ी चुनौती पेश करेंगे। बल्लेबाजी में एडन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, बावुमा, मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस और रूबिन हर्मन टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।टीम संयोजन की मशक्कत
भारत के सामने टीम संयोजन की मगजमारी रहेगी। गिल की जगह यशस्वी के रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। तीसरे नंबर पर विराट आएंगे। चौथे पर श्रेयस की जगह तिलक, ऋतुराज या ऋषभ में से एक को मौका मिल सकता है। पांचवें नंबर पर राहुल खुद आ सकते कते हैं। छठे सातवें नंबर सुंदर और जडेजा, तो इसके बाद नीतीश, हर्षित, अर्शदीप और प्रसिद्ध को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने के आसार हैं। यदि कुलदीप यादव को टीम में जगह मिलती है, तब नीतिश या वाशिंगटन में से किसी एक को हटाना पड़ेगा।






