प्रतिभा 2/12/25

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्मृति और पलाश 7 दिसंबर को शादी करने वाले हैं।
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छाल की शादी को लेकर काफी विवाद हुआ है। दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, जो पोस्टपोन हो गई। शादी के ड्रामे और कई आरोपों के बाद लोग जानना चाहते हैं कि दोनों कब शादी कर रहे हैं? इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्मृति और पलाश 7 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दोनों को शादी की बधाई देने लगे हैं।
स्मृति मंधाना के भाई ने दिया रिएक्शन
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छाल की शादी कब होगी? इस पर स्मृति मंधाना के भाई ने रिएक्शन दिया है। स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बताया ‘मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जहां तक मुझे पता है शादी अभी तक पोस्टपोन ही है।’






