Home / UTTRAKHAND NEWS / लैंसडाउन में ₹102 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, शहीदों को श्रद्धांजलि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं—मंहत दिलीप रावत

लैंसडाउन में ₹102 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, शहीदों को श्रद्धांजलि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं—मंहत दिलीप रावत

Spread the love

Varsha Chamoli 

लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज रिखणीखाल में शहीद स्मरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। समारोह में अमर शहीद बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक दिलीप रावत ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से ही आज का भारत सशक्त और सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कल्याण के लिए सतत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में ₹102 करोड़ से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, जिनमें सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

विधायक दिलीप रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन लैंसडाउन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, जब क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। दिलीप रावत ने कहा कि शहीद स्मरण समारोह हमारे देश के उन वीर सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि का प्रतीक है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की।

विधायक दिलीप रावत*ने कहा कि लैंसडाउन विधानसभा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र में ₹102 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं, जो क्षेत्र की जनता को नई सुविधा और दिशा प्रदान करेंगी।

दिलीप रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि शहीदों की धरती रिखणीखाल के लिए आज यह कार्यक्रम गर्व का विषय है, जहाँ शहीद परिवारों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र ध्यानी, जयहरीखाल प्रमुख रणवीर सजवाण, नैनीडांडा प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, रिखणीखाल प्रमुख रेणु रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति और सम्मान का भाव वातावरण में व्याप्त रहा। रिखणीखाल क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X