Home / UTTRAKHAND NEWS / उत्तराखंड की धामी सरकार भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ फुल एक्शन में 3 साल में 789 भ्रष्ट लोगो पर शिकंजा कसा

उत्तराखंड की धामी सरकार भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ फुल एक्शन में 3 साल में 789 भ्रष्ट लोगो पर शिकंजा कसा

Spread the love

प्रतिभा / उत्तराखंड/ 28 october 2025
भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ धामी सरकार ने 3 साल में 789 भ्रष्ट लोगो को गिरफ्तार किए, राज्य की धामी सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। सरकार के पिछले तीन साल के कार्यकाल में सतर्कता विभाग ने 78 भ्रष्ट अधिकारियों के साथ ही अन्य मामलों में 27 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का यह अभियान अब “सबकी साझा जिम्मेदारी” थीम पर जन जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी सिंह ने इस अभियान का उद्घाटन किया और यह 9 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में इस जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ मिलकर काम कर रही है। राज्य गठन के बाद से सतर्कता विभाग 339 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुका है। पिछले तीन वर्षों में सतर्कता विभाग ने 78 भ्रष्ट अधिकारियों और 27 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और शासन व्यवस्था को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए 62 शिकायतों की जांच कराई गई है और चार शिकायतों की खुली जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी भ्रष्टाचार करेगा, वह सलाखों के पीछे होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी विभाग इस जन जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाएं। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि समाज और प्रशासन की मजबूती के लिए सभी कर्मियों का अपने काम में निष्पक्ष और ईमानदार होना जरूरी है और हर अनुशासन का पालन करने से भ्रष्टाचार स्वतः समाप्त हो जाता है। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ, प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक एलजी सैनी, सतर्कता निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X