Amarnath Yatra Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। 2026 की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो रहे है। इससे श्रद्धालु पहले से ही अपनी यात्रा का परमिट ले सकते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी है कि पंजीकरण की सुविधा 550 से ज्यादा तय बैंक शाखाओं में उपलब्ध होगी।
हर साल बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की गई है। साथ ही, यात्रा के दोनों रास्तों के लिए हर दिन की एक तय सीमा भी लागू की जाएगी। आम यात्रियों की सुविधा के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच और ऑनलाइन परमिट व्यवस्था भी शुरू होगी। इससे अमरनाथ यात्रा की प्रक्रिय आसान और सुरक्षित हो सकेगी।15 अप्रैल से शुरू
श्रद्धालु 15 अप्रैल से देशभर की 550 से ज्यादा अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इससे लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने में आसानी होगी। इसका मकसद यह है कि देश के अलग‑अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने में आसानी हो और वे अपने घर के पास ही रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकें। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने साफ किया है कि रजिस्ट्रेशन पूरी तरह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रहेगा। यात्रा के हर रास्ते के लिए रोज की तय संख्या होगी यानी हर दिन सीमित संख्या में ही यात्रियों को अनुमति दी जाएगी।
इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार भी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक, यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2026 से शुरू जो जाएगी।









