Home / राजनीति / उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में धामी सरकार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में धामी सरकार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Spread the love

उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में धामी सरकार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण के लिए 1105.79 करोड़ की तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह बाईपास न केवल स्थानीय निवासियों के लिए राहत लेकर आएगा, बल्कि चारधाम यात्रा के सुगम संचालन में भी मील का पत्थर साबित होगा। इस बाईपास की कुल लंबाई 12.67 किलोमीटर होगी।

यह बाईपास तीनपानी फ्लाईओवर से खारा स्रोत पुल तक बनेगा। जो मार्ग मुख्य रूप से भट्टोवाला और ढालवाला से होकर गुजरेगा। इसे EPC मोड पर तैयार किया जाएगा।

परियोजना को पूरा करने के लिए 3 वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने इस मंजूरी पर खुशी जताते हुए कहा कियह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऋषिकेश में यातायात का दबाव कम होने से न केवल स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि चारधाम यात्रियों का सफर भी सुगम और सुरक्षित होगा।

इस बाईपास को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का गर्म जोशी के साथ श्यामपुर में स्वागत किया।बाइट – डॉ प्रेमचंद अग्रवाल विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री

Tagged: