Home / राजनीति / उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Spread the love

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वार्डों में जाकर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और उनसे अस्पताल द्वारा मिल रहे उपचार व सुविधाओं का फीड बैक लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई और प्रशासन को निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिलना उनका अधिकार है। मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अस्पताल में मौजूद संसाधनों का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। मरीजों को बेवजह रेफर करने की प्रवृत्ति पर पूर्ण विराम लगाया जाए। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

ड्यूटी में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के अंत में उन्होंने अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य ढांचे को इतना मजबूत बनाना है कि स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके और उन्हें दूर न भटकना पड़े।

Tagged: