Home / राज्य / कौशाम्बी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक !

कौशाम्बी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक !

Spread the love

*कौशाम्बी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

सैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर धामव गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई।

आग तेजी से फैलने लगी जिससे आसपास के खेतों में भी खतरा पैदा हो गया घटना को देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पानी का फुहारा डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया।

ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया रामपुर धामव निवासी तुलसी राम पुत्र स्वर्गीय रामनाथ ने बताया कि इस आग की घटना में उनका लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों को दुरुस्त कराने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।.

Tagged: