Home / राजनीति / क्षेत्रवासियों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि,अब सुल्तानपुर में भी बनेगा इंडस्ट्रियल कार्डिडोर।

क्षेत्रवासियों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि,अब सुल्तानपुर में भी बनेगा इंडस्ट्रियल कार्डिडोर।

Spread the love

सुल्तानपुर : सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की क्षेत्रवासियों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि।अब सुल्तानपुर में भी बनेगा इंडस्ट्रियल कार्डिडोर।

सुल्तानपुर से अमेठी निकल जाने पर यहां औद्योगिक गतिविधियां हो गई थी शून्य।

लखनऊ वाराणसी हाईवे पर सरैयापूरे विसेन एवं ऊंचगांव में करीब 119 एकड़ में स्थापित होगा इंडस्ट्रियल कार्डिडोर।*यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद द्वारा जारी किया पत्र।

विधायक विनोद सिंह ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार, दिया धन्यवाद।सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के लंबे प्रयास के बाद सुल्तानपुर को एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है।

जिले में शून्य हो चुकी औद्योगिक गतिविधि के बाद अब यहां भी इंडस्ट्रियल कार्डिडोर बनने जा रहा है। लखनऊ वाराणसी हाईवे पर सरैयापूरे विसेन एवं ऊंचगाव में करीब 119 एकड़ भूमि में इंडस्ट्रियल कार्डिडोर स्थापित होगा। इसके लिए यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने बीते 6 मार्च को ही यूपीसीडा अमेठी के वरिष्ठ प्रबंधक को पत्र भेज दिया था।

साथ ही ये भी निर्देशित किया था कि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर नोडल अधिकारी नामित कराने और भूमि की दर एवं कुल भूमि अनुमोदन समिति की बैठक कराकर भूमि का मूल्य निर्धारण करवाया जाय। वहीं विधायक विनोद सिंह ने इस उपलब्धि पर पूर्व के कई जिलाधिकारियों के साथ साथ वर्तमान जिलाधिकारी कुमार हर्ष के प्रयास की सराहना की।

इसके साथ ही उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। उनकी माने तो इंडस्ट्रियल कार्डिडोर के बन जाने से इलाके की बिजली सड़क पानी की सुविधाएं तो मिलेंगी ही साथ ही उद्योग लगने का रास्ता भी साफ होगा । इसके साथ ही कुशल बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध मिलना प्रारंभ होगा। जिसके चलते जनपद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

Tagged: