विधायक कार्यालय पौड़ी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनरल खंडूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का सैन्य और राजनीतिक जीवन देश एवं प्रदेश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी, अनुशासन, सेवा भावना, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से जनरल खंडूड़ी के आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया।
शोक सभा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शशि बहुगुणा, मंजू गुसाई, राजेंद्र प्रसाद टमटा, राकेश रुडोला, बीरबल सिंह, सुभाष रावत, रोहित नैथानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।










