Assam Assembly Election 2026: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव में कई जनसभाओं को संबोधित किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हेमंत सोरेन ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को थम गया। चुनाव प्रचार का शोर थमने के पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को बड़ा झटका दे गए।कांग्रेस की ओर से हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के नाम 3 देशों पासपोर्ट होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा- गुनाहगार कभी गुनाह थोड़े स्वीकार करता है।
जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए असम में कई सभाएं की। हेमंत सोरेन ने असम छोड़ने से पहले मीडिया के बात करते हुए कहा- देखिए इस चुनाव का क्या परिणाम होगा, ये ग्राउंड से ही पता चलेगा। हमलोगों का जो काम था उसे हमने बखूबी निभाया है।
बीजेपी के जीत के दावे पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- वोट में चोरी करो, वोट में डाका डालो, वोट को मैनुपुलेट करो, उनके कई पैरामीटर है, पावर में आने का। हमारा पारामीटर जनता के हाथों में है।
कांग्रेस की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट रखने के आरोप पर हेमंत सोरेन ने कहा कि गुनहगार कभी अपना गुहाह थोड़े न कबूल करता है, ये तो जांच का विषय है, ये तो जो जांच करेंगे वो बताएंगे।
हेमंत सोरेन ने कहा- देखिए, चुनाव में लड़ा हूं। तो डेफिनेटली लोग ग्राउंड में है। और यह सारी चीजें ग्राउंड से ही आपको बहुत बेहतर पता चलेगा। देश का रिजल्ट किस तरफ होगा, कैसा होगा?
इससे पहले हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कामाख्ये कामसम्पन्ने कामेश्वरि हरप्रिये। कामनां देहि मे नित्यं कामेश्वरि नमोऽस्तु ते॥ उन्होंने कहा -असम में मां कामाख्या के पावन धाम में आज पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









