पौड़ी गढ़वाल में जिला योजना 2026-27 की समीक्षा बैठक प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 11,997.70 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट पर चर्चा करते हुए स्वरोजगार, नवाचार और क्लस्टर आधारित विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान “पौड़ी प्रगति पोर्टल” का शुभारंभ किया गया, जिससे विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी संभव होगी।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के नेतृत्व में पिछले वर्ष के कार्यों की सराहना की गई।
प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि 15% बजट रोजगार सृजन से जुड़े विभागों को दिया जाएगा और लंबित योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, विधायक राजकुमार पोरी, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी समेत अनेक जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागीय सभी अधिकारी मौजूद रहे।









