Home / राज्य / तमिलनाडु में ‘विजय युग’ शुरू, सुपरस्टार ने संभाली सत्ता की कमान

तमिलनाडु में ‘विजय युग’ शुरू, सुपरस्टार ने संभाली सत्ता की कमान

Spread the love

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और सुपरस्टार थलपति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल R. N. Ravi ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब विजय तय प्रारूप से अलग कुछ बोलने लगे। इस पर राज्यपाल ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो आधिकारिक रूप से लिखा गया है। कुछ सेकंड के इस घटनाक्रम ने समारोह को और चर्चा में ला दिया।

विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीतीं। इसके बाद कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML ने समर्थन दिया, जिससे विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 121 विधायक हो गए। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है।तमिलनाडु में 1967 के बाद यह पहला मौका है जब किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले कांग्रेस नेता एम भक्तवत्सलम राज्य के मुख्यमंत्री थे।

मुख्यमंत्री विजय के साथ उनकी पार्टी TVK के 9 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं।इन सभी नेताओं को विजय का करीबी माना जाता है। खास बात यह रही कि सहयोगी दलों के किसी विधायक को पहली कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समारोह में तमिलनाडु कांग्रेस नेताओं के अलावा कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। अभिनेत्री तृष्ना के पहुंचने पर स्टेडियम में मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया।विजय के पिता और फिल्म निर्देशक S. A. Chandrasekhar ने कहा कि यह तमिल लोगों की जीत है और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

समारोह की शुरुआत वंदेमातरम से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान और तमिल गान प्रस्तुत किया गया। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका था जब तमिलनाडु में किसी मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में पूरा वंदेमातरम गाया गया।चेन्नई के टी नगर, मायलापुर और कई इलाकों में LED स्क्रीन लगाई गई थीं ताकि लोग लाइव शपथ ग्रहण देख सकें। सुबह से ही विजय समर्थकों की भारी भीड़ नेहरू स्टेडियम के बाहर जुटने लगी थी।

विजय की राजनीति की सबसे बड़ी ताकत उनका विशाल फैन नेटवर्क माना जा रहा है। उनके फैन क्लब “विजय मक्कल यक्कम” को ही बाद में TVK के संगठन में बदला गया। 2009 में बने इस नेटवर्क के जरिए विजय ने गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत की।राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, दक्षिण भारत में फिल्मी सितारों का राजनीति में सफल होना नई बात नहीं है। इससे पहले M. G. Ramachandran, Jayalalithaa और Pawan Kalyan जैसे चेहरे भी सिनेमा से राजनीति तक सफल सफर तय कर चुके हैं।

राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। हालांकि सहयोगी दलों के समर्थन के बाद उनकी सरकार को फिलहाल कोई खतरा नजर नहीं आ रहा।तमिलनाडु की राजनीति में विजय की एंट्री को नई पीढ़ी की राजनीति और स्टार पावर का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में विजय की लोकप्रियता साफ दिखाई दी थी।

Tagged: