Home / राज्य / पंजाब में ‘आप’ सरकार ने किये 4 साल पूरे, CM मान का बड़ा ऐलान- “निर्विरोध पंचायतों को मिलेगा ₹5 लाख अनुदान”

पंजाब में ‘आप’ सरकार ने किये 4 साल पूरे, CM मान का बड़ा ऐलान- “निर्विरोध पंचायतों को मिलेगा ₹5 लाख अनुदान”

Spread the love

Punjab news: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के चार साल बुधवार को पूरे हो चुके हैं | इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विकास कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया है। ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ अभियान के तहत उन्होंने न सिर्फ आप सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बल्कि पंचायतों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना की भी घोषणा की, जिससे गांवों में एकता को और मजबूती मिलेगी।

आम आदमी पार्टी का चिन्ह
आम आदमी पार्टी का चिन्ह

सीएम मान ने किया चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश

मुख्यमंत्री मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यों का विस्तृत ‘रिपोर्ट कार्ड’ साझा किया। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 13,236 पंचायतें हैं, जो ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ मानी जाती हैं। इस दौरान आगे सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि उन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना भी है।

निर्विरोध पंचायतों की संख्या में बड़ा इजाफा

मुख्यमंत्री मान ने कांफ्रेंस में जानकारी दी कि वर्ष 2024 में हुए पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गईं। जहां 2018 में 1,870 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई थीं, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 2,970 तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि इस बात का संकेत है कि राज्य के 1,100 से अधिक गांवों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत हुई है।

Tagged: