Home / राज्य / पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरेंगे CM योगी, जलपाईगुड़ी में करेंगे जनसभा

पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरेंगे CM योगी, जलपाईगुड़ी में करेंगे जनसभा

Spread the love

CM Yogi Adityanath: पश्चिम बंगाल के चुनावी परिदृश्य में शनिवार को 1 बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रिय मौजूदगी देखने को मिलेगी। जहा पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल सीएम योगी का यह दौरा रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे उत्तर से दक्षिण तक फैले तीन जिलों में लगातार कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल को धार देंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी 12 बजे कूच बिहार जिले की माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे।भाजपा प्रत्याशी निशीथ प्रमाणिक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा की ओर रुख करेगा, जहां वे दोपहर 1:20 बजे भाजपा उम्मीदवार नरेश चंद्र राय के पक्ष में जनसभा करेंगे। और उत्तर बंगाल की इस बेल्ट में पार्टी ने पिछले चुनावों में जो आधार तैयार किया था, उसे और सुदृढ़ करने पर इस बार खास जोर है।

दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे बांकुरा पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी नीलाद्री शेखर दाना के समर्थन में उनका रोड शो प्रस्तावित है। बांकुरा, जो कि जंगलमहल क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, वहां रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ इस चुनाव में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखी जा रही है। कई जगहों पर भीड़ इतनी अधिक हो रही है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही। सभा शुरू होने से काफी पहले ही लोग पहुंचकर अपनी जगह सुनिश्चित कर रहे हैं और अंत तक डटे रहते हैं।

Tagged: