प्रीत विहार में सड़क विवाद के बाद मारपीट, पीसीआर से डंडे निकालकर हमला करने का आरोप दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में बीती रात सड़क पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित पक्ष का दावा है कि रॉन्ग साइड से आए कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की।
आरोप यह भी है कि पीसीआर वाहन से डंडे निकालकर हमला किया गया, जिससे लोगों को चोटें आईं।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस समय पर हस्तक्षेप करने के बजाय वीडियो बनाती रही।वहीं, पुलिस ने पीसीआर से डंडे निकालकर हमला करने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन शांति भंग करने के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।









