Home / राज्य / फालता विधानसभा सीट पर दौबारा मतदान, 24 मई को रिजल्ट आएगा

फालता विधानसभा सीट पर दौबारा मतदान, 24 मई को रिजल्ट आएगा

Spread the love

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। कुल 285 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। शाम 5 बजे तक 86.11% वोटिंग हुई। फालता में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। TMC उम्मीदवार जहांगीर खान अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का एलान कर चुके हैं।

हालांकि TMC उम्मीदवार की ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं है। EVM में उनका नाम और सिंबल मौजूद रहा। वोटिंग वाले दिन जहांगीर खान का कोई पता नहीं चला। उनके घर और पार्टी कार्यालय, दोनों जगह ताला लटका हुआ था। फालता में पिछली बार 29 अप्रैल को वोटिंग हुई। आरोप था कि कुछ बूथ पर EVM में BJP के बटन पर टेप चिपका था। कई अन्य बूथों पर EVM में गड़बड़ी की खबरें आईं। इसके बाद चुनाव आयोग

दरअसल 29 अप्रैल को मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। उस दिन कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि EVM पर BJP के सिंबल पर टेप चिपकाया गया। तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने खुद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और जांच की। कम से कम 60 बूथों में छेड़छाड़ के होने के सबूत मिले। EVM में कथित हेरफेर के अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि कई केंद्रों पर लगे वेब कैमरों में फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिशें की गई थीं।

Tagged: