Home / राज्य / बारिश-ओलावृष्टि से ठंडी हुई मसूरी, पर्यटकों ने लिया मौसम का मजा; किसानों की बढ़ी चिंता

बारिश-ओलावृष्टि से ठंडी हुई मसूरी, पर्यटकों ने लिया मौसम का मजा; किसानों की बढ़ी चिंता

Spread the love

पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली।

तेज बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहर में एक बार फिर ठंड लौट आई।

मौसम सुहावना होते ही पर्यटकों के चेहरे खिल उठे, जबकि किसानों की चिंता बढ़ गई।शाम को घने बादलों के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मसूरी पहुंचे पर्यटकों ने ठंडे मौसम और धुंध का जमकर आनंद लिया।वहीं लगातार हो रही ओलावृष्टि से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान परेशान हैं।

किसानों का कहना है कि खड़ी फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।

पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि सुहावने मौसम से पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और स्थानीय कारोबार को लाभ मिलेगा।

हालांकि किसानों के लिए यह बदला मौसम राहत के बजाय परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

Tagged: