भारतीय युवा कांग्रेस ने आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली, 08 अप्रैल 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक एवं अस्वीकार्य है, और इसके साथ साथ जिस प्रकार से कल कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पवन खेड़ा जी के घर पर असम पुलिस ने छापा मारा क्योंकि उन्होंने सबूतों के साथ हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार पर जो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे है उस पर सवाल उठाए, ये सभी कृत्य एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।
इन्हीं विषयों पर भारतीय युवा कांग्रेस ने आज असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार कि भाषा का प्रयोग किया है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के लिए वो पूरी तरह से अस्वीकार्य है
खरगे जी देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित और जननेता हैं, उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इस देश के SC-ST समाज के करोड़ों लोगों का भी अपमान है। BJP-RSS कि ये पुरानी आदत है, कि जब-जब कोई दलित नेता सच बोलता है, तब-तब ये उसे अपमानित करने पर उतर आते हैं।
यही इनकी विचारधारा है, यही इनका असली चरित्र और चेहरा है। पीएम मोदी की चुप्पी ये साफ दर्शाती है कि हिमंता सरमा की इस भाषा का समर्थन करते है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि असम के मुख्यमंत्री पवन खेड़ा जी द्वारा किए गए खुलासों से बौखला चुके है, अपना मानसिक संतुलन खो चुके है, लेकिन अगर उसको लगता है कि पुलिस भेजकर पवन खेड़ा जी को खामोश करा लेंगे, तो वो याद रखे उसकी उल्टी गिनती अब शुरु हो चुकी है, लड़ाई तो अब शुरू हुई है।
उन्होंने यह मांग करते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा की हरकतें बता रही हैं कि वो भ्रष्टाचार करते हुए धर लिए गए हैं, इसलिए फिजूल की बातें करने के बजाए हिमंता बिस्वा सरमा अपने पर लगे हुए आरोपों पर जवाब दें। बाकी हिमंता जो बकवास कर रहे हैं, वो एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।
इस दौरान प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए, पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग वही रोक दिया।
प्रदर्शन में IYC के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया, समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। धन्यवाद सहित: वरुण पांडेय। राष्ट्रीय चेयरमैन, मीडिया विभाग, भारतीय युवा कांग्रेस।









