Home / राज्य / मसूरी में गैस संकट पर बवाल, एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप, प्रबंधक हटाने की मांग

मसूरी में गैस संकट पर बवाल, एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप, प्रबंधक हटाने की मांग

Spread the love

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप सती के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर गैस की कालाबाजारी और उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव का आरोप लगायज्ञं प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने किया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पर्याप्त गैस उपलब्ध कराए जाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही है। रजत अग्रवाल ने आरोप लगाया कि आम उपभोक्ताओं को गैस के लिए परेशान किया जा रहा है।

कमर्शियल सिलेंडरों के लिए अनावश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है छोटे ढाबों, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को गैस न मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है बड़े स्तर पर गैस की कालाबाजारी कर “चहेते लोगों” को प्राथमिकता दी जा रही है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 70 प्रतिषत कोटा उपलब्ध होने के बावजूद मसूरी में गैस संकट समझ से परे है।

यदि जल्द आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगावहीं, एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप सती ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि गैस वितरण पूरी तरह सरकारी नियमों के अनुसार किया जा रहा है।

हाल ही में सर्वर संबंधी तकनीकी दिक्कतों के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर खाड़ी देशों में तनाव के कारण गैस की कमी रही, जो अब सामान्य हो रही है जल्द ही 5 किलो के सिलेंडर भी नियमों के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास गैस वितरण का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है और जरूरत पड़ने पर जांच के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।बाइट रजत अग्रवाल अध्यक्ष मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएषन मसूरीबाइट प्रदीप सती प्रबंधक इंडेन गैस एजेंसी

Tagged: