Home / राज्य / मसूरी में साईं भक्ति का संगमरू विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु, गूंजे “साईं राम” के जयकारे

मसूरी में साईं भक्ति का संगमरू विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु, गूंजे “साईं राम” के जयकारे

Spread the love

मसूरी के कुलड़ी स्थित षिरडी साई बाबा मंदिर मसूरी के 31वें प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना दिवस समारोह में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत निकाली गई भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया।शोभायात्रा का शुभारंभ सनातन धर्म मंदिर लंढौर बाजार से हुआ।

बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा लंढौर बाजार, घंटाघर, माल रोड और शहीद स्थल होते हुए पुनः साईं मंदिर पहुंची।

यात्रा में साईं बाबा की भव्य पालकी, रंग-बिरंगी झांकियां और भगवान शिव-पार्वती की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु पूरे रास्ते भजन-कीर्तन करते रहे और जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया।

समारोह के दूसरे दिन मंदिर के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंदिर समिति और स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सुमित उनियाल, सभासद अमित भट्ट और व्यापार मंडल महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने मंदिर के इतिहास और साईं बाबा की मान्यताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साईं बाबा का संदेश प्रेम, सेवा और सद्भावना का संदेश है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Tagged: