कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश का आम नागरिक जिस सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहा है, वह है लगातार बढ़ती महंगाई है।
रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों से लेकर शिक्षा और इलाज तक हर चीज आम आदमी की पहुँच से दूर होती जा रही है। सरकार केवल विज्ञापनों और भाषणों से जनता का पेट भरने की कोशिश कर रही है।
महिला नेत्री पुष्पा मिश्रा व मधु जोशी ने रसोई के बिगड़ते बजट पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से ‘अच्छे दिनों’ का वादा किया था, लेकिन आज मध्यम वर्ग और गरीब परिवार अपने घर का बजट संभालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें दाल, तेल, सब्जियां लगातार महंगी हो रही हैं, जिससे आम जनता की जेब खाली हो चुकी है।










