Home / राजनीति / हिमाचल सीएम सुक्खू ने किया IGMC में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन, राज्य को मिली पहली PET स्कैन सुविधा

हिमाचल सीएम सुक्खू ने किया IGMC में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन, राज्य को मिली पहली PET स्कैन सुविधा

Spread the love

Himachal PET scan: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन कर राज्य को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात दी। बताया जा रहा है कि इस पहल के साथ ही प्रदेश में पहली बार सरकारी क्षेत्र में पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (PET) स्कैन की सुविधा शुरू हो गई है, जो गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान में मील का पत्थर साबित होगी।

रोगों की शुरुआती पहचान में रहेगी कारगर PET तकनीक

जानकारी के अनुसार, नई PET स्कैन सुविधा मेटाबॉलिक और मॉलिक्यूलर स्तर पर रोगों का शुरुआती चरण में पता लगाने में सक्षम है। पारंपरिक सीटी और एमआरआई तकनीकों की तुलना में यह तकनीक शरीर में होने वाले बदलावों को काफी पहले पहचान लेती है। अधिकारियों ने बताया कि इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के स्टेज निर्धारण, उपचार के प्रभाव का मूल्यांकन और पुनरावृत्ति की पहचान आसान हो सकेगी।

8 करोड़ की लागत से ब्लाक में लगेगी स्पैक्ट-सीटी मशीन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने IGMC में स्पैक्ट-सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीकों को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है और हाल ही में यहां 3 टेस्ला एमआरआई मशीन भी शुरू की गई है।

Tagged: