Home / राज्य / 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 29 जून को ‘प्रथम पूजा’

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 29 जून को ‘प्रथम पूजा’

Spread the love

Amarnath Yatra 2026: इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। यह अमरनाथ की यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यात्रा से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए ‘प्रथम पूजा’ 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा को आयोजित की जाएगी। यह पूजा यात्रा की आधिकारिक शुरुआत से पहले महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान मानी जाती है।

57 दिन चलने वाली यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से पहला जत्था रवाना होगा। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। LG सिन्हा ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 70 साल की उम्र वाले यह यात्रा कर सकते हैं। गुफा में पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर होगी। यात्रा के लिए अनंतनाग से पारंपरिक 48 km लंबा नुनवान-पहलगाम रूट और गांदरबल से 14 किमी लंबा बालटाल रूट खुला रहेगा।

देशभर में लगभग 556 तय बैंक शाखाओं के जरिए यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है, जबकि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए यस बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक की ब्रांचेस में रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।

Tagged: