Home / राजस्थान / CM भजनलाल शर्मा ने किया गोडावण पुनर्स्थापन पक्षीगृह का अनावरण, संरक्षण को लेकर नई पहल

CM भजनलाल शर्मा ने किया गोडावण पुनर्स्थापन पक्षीगृह का अनावरण, संरक्षण को लेकर नई पहल

Spread the love

राजस्थान के रामदेवरा स्थित गोडावण संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र में नवनिर्मित पुनर्स्थापन पक्षीगृह का अनावरण किया गया। कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे गोडावण के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि गोडावण सहित प्रदेश की वन्यजीव विरासत सुरक्षित रह सके।

आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण का उद्देश्य केवल वर्तमान समय में प्रजातियों को बचाना नहीं, बल्कि उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना भी है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tagged: