Home / राजनीति / उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर की बात, हालचाल जाना और घटनाक्रम पर की चर्चा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर की बात, हालचाल जाना और घटनाक्रम पर की चर्चा

Spread the love

उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उनसे फोन पर बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और बीते दिनों हुए घटनाक्रम पर भी चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, दलेर मेहंदी से पहले मुख्यमंत्री धामी ने गायक मीका सिंह से भी फोन पर बात की थी। इस बातचीत के बाद मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

मीका सिंह ने बताया कि दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया था। उन्होंने इस पहल के लिए धामी का धन्यवाद किया। दरअसल, दलेर मेहंदी के एक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला चर्चा में है। इस घटनाक्रम के बाद मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गायक मीका सिंह ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी से माफी मांगने की अपील की। वहीं, मुख्यमंत्री धामी की ओर से दोनों गायकों से बातचीत को विवाद के बीच संवाद की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर सबकी नजरें आगे होने वाली प्रतिक्रियाओं पर टिकी हैं।