Home / राज्य / Bijapur Minor Gang Rape: 5 दोस्तों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप!

Bijapur Minor Gang Rape: 5 दोस्तों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप!

Spread the love

Bijapur Minor Gang Rape: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। एक नाबालिग को घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जा कर 5 दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया। इन आरोपियों में 1 नाबालिग भी शामिल था।

वारदात के बाद नाबालिग को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह मामला भैरमगढ़ थाना इलाके का है। पीड़िता ने परिजन को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक नाबालिग आरोपी को कस्टडी में लिया गया।

पीड़िता नाबालिग आरोपी को पहले से जानती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल 2026 की रात एक नाबलिग दोस्त पीड़िता को घुमाने के बहाने घर के बाहर बुलाया। फिर उसे सुनसान जगह में ले गया और अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया।

इस वारदात के बात पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन ने 12 अप्रैल को भैरमगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें से एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार कर लिया है। बयान और सबूत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

SP जितेंद्र यादव ने कहा कि- ‘सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं।’

Tagged: