ekaatm parv: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में एकात्म पर्व का शुभारंभ हुआ। यह पांच दिवसीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महोत्सव 17 से 21 अप्रैल तक चलेगा। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयास से मांधाता पर्वत पर स्थित एकात्म धाम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में एकात्म पर्व का शुभारंभ हुआ। यह पांच दिवसीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महोत्सव 17 से 21 अप्रैल तक चलेगा। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयास से मांधाता पर्वत पर स्थित एकात्म धाम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय एकात्म महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर यज्ञ शाला का पूजन किया। वहीं मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में श्री द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का अंगवस्त्रम, आदि गुरु शंकराचार्य की धातु की मूर्ति और चित्र भेंट कर अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का अंगवस्त्रम, आदि गुरु शंकराचार्य की धातु की मूर्ति, चित्र भेंट कर अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा-आद्य गुरु शंकराचार्य की पावन स्मृति और अद्वैत वेदांत के सार्वभौमिक संदेश को आम जन तक पहुंचाने के लिए एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में आयोजित आचार्य शंकर प्रकटोत्सव एकात्म पर्व में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह उत्सव भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक विरासत और एकात्म भाव के जागरण का सुंदर संगम है। अद्वैत का संदेश हमें याद दिलाता है कि पूरी सृष्टि एक ही चेतना से भरी हुई है।









