Home / राजनीति / CM योगी का बहराइच को तोहफा, 1.63 करोड़ ट्रांसफर

CM योगी का बहराइच को तोहफा, 1.63 करोड़ ट्रांसफर

Spread the love

M Yogi Bahraich: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बहराइच में 136 परिवारों को आवास, शौचालय और भूमि के पट्टों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने मिहींपुरवा के सेमरहना ग्राम में लोगों को संबोधित किया।

बहराइच को तोहफा

महराज सुहेलदेव का शौर्य

इस दौरान CM ने कहा कि महर्षि बालार्क की पावन साधनास्थली, महराज सुहेलदेव के शौर्य, पराक्रम की धरा है। आज से 1 हजार साल पहले जिस धरती पर महराज सुहेलदेव ने अपने शौर्य और पराक्रम के तेज से विधर्मियों और विदेशी आक्रांताओं को नेस्तनाबूद कर भारत की सनातन ध्वज पताका को जीवंत बनाये रखने के लिए शौर्य और तेज का परिचय दिया था। आज हजार साल बाद भी उनका शौर्य पराक्रम हम सबको प्रेरणा दे रहा है।

1.63 करोड़ ट्रांसफर

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से 1.63 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। CM योगी जनपद के 136 परिवारों के खातों में 1.20-12.0 लाख की धनराशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही CM योगी ने आपदा प्रभावित और विस्थापित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र और आवास के लिए भूमि आवंटन पट्टा वितरण भी किया। इसके साथ ही CM योगी ने बहराइच में 118 हितग्राहियों को 21.55 करोड़ से अधिक के अंतरण और 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और आवास के लिए भूमि के पट्टों का वितरण किया।

136 परिवारों को आवास, शौचालय और भूमि के पट्टों का वितरण
136 परिवारों को आवास, शौचालय और भूमि के पट्टों का वितरण

पिछली सरकार पर निशाना

इस दौरान सीएम ने कहा कि जाति के नाम पर बांटने वाले लोगों ने देश का जितना नुकसान आजादी के बाद से लगातार किया है, उसका खामियाजा देश ने भुगता है। CM योगी ने कहा कि, अगर हमने जातीय आधार पर ना बांटकर देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। CM योगी ने कहा कि, जातीय चश्मे से बांटने वाले लोगों ने कभी भी अपनी संवेदनाएं इन गरीबों को नहीं दिखाई।

Tagged: